पूर्णिया, फरवरी 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला स्थापना दिवस के मौके पर प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलग-अलग सांस्कृतिक संगठनों ने अपनी मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से बिहार की संस्कृति की छटा बिखेरी तो कई अन्य कलाकारों ने समूह कलाकारों के बीच अपनी प्रस्तुति के जरिए किसानों की खेती, पर्यावरण, पेड़ पौधे बचाने समेत लोक संस्कृति को बचाए रखने का संदेश दिया। अलग-अलग संस्कृति और जीवन के कई महत्वपूर्ण संदेश भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम को सुधि श्रोताओं ने खूब सराहा और मनमोहक प्रस्तुति का आनन्द उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत किलकारी के बच्चों के स्वागत गीत से हुई। कलाकार अमित कुंवर ने लोकनृत्य की प्रस्तुति से कड़ी को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में एकांश चन्द्रा कक्षा एक के बच्चों का गजल गायन खुब भाया। सगर मुर्मु ग्रुप का सुफी गजल ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.