देहरादून, फरवरी 8 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दो नागा रेजिमेंट के स्थापना दिवस पर रविवार को गोर्खाली सुधार सभा में पलटन की शौर्य गाथा दोहराई गई। इस मौके पर वीर नारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व सैनिक और उनके परिवारों ने सांस्कृतिक और अन्य गीतों पर प्रस्तुति दी। पूर्व सैनिकों ने समापन पर साथ में सामूहिक भोज का आनंद लिया। गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सभा सुधार केंद्र में समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर दिनेश कुमार बडोला (से.नि.) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। जिसने वहां मौजूद सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर बताया कि 2 नागा रेजिमेंट का इतिहास वीरता और बलिदान की कहानियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.