बरेली, फरवरी 13 -- मेधावी छात्रों के साथ बेस्ट रिसर्चर अवार्ड भी इस बार स्थापना दिवस पर कुलपति द्वारा दिया जाएगा बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में सात मेधावी छात्र-छात्राएं मेडल रहने से वंचित रह गए थे। इसके अलावा चार पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी नहीं हुआ था। इस कारण उन विषयों के मेधावियों को भी मेडल नहीं मिल सके थे। विश्वविद्यालय का 51वां स्थापना दिवस 15 फरवरी रविवार को धूमधाम से मनाया जाना है। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। स्थापना दिवस पर कुल 11 टॉपरों को मेडल देने के साथ ही बेस्ट रिसर्चर अवार्ड भी कुलपति के द्वारा दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह के दौरान एमएससी हॉर्टिकल्चर-2025 व एमएससी एग्रोनॉमी-2025 व एमफार्मा-2024, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी-2024 का परिणाम जारी नहीं होने से इन विषयों के टॉपरों का चुनाव नही...