अलीगढ़, जनवरी 6 -- अलीगढ़। पतंजलि परिवार द्वारा सासनी गेट स्थित झम्मन लाल मंदिर में सोमवार को योग कक्षा में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार का 32वां स्थापना दिवस हवन-यज्ञ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार से आए मुख्य योग शिक्षक द्वारा योग साधकों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने वाले तीन आजीवन सदस्यों का शॉल ओढ़ाकर व फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। इनमें पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश आर्य, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी राकेश कुमार शर्मा व पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी मनोज कुमार शर्मा शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान गवर्नर सिंह लोधी एवं धर्मेंद्र अग्रवाल रहे। यज्ञ के ब्रह्मा शेर सिंह आर्य एवं बॉबी आर्य रहे। संचालन राजेश कुमार शर्मा एवं हरिओम सूर्यवंशी न...