गाजीपुर, नवम्बर 3 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुंडेसर चट्टी स्थित बुढ़वा महादेव शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर भव्य शृंगार किया गया। वैदिक मंत्रों के बीच भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया गया। 24 घंटे के संकीर्तन हरे राम, हरे कृष्ण के अनुष्ठान में क्षेत्रीय संकीर्तन मंडली ने बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया। बलिया की सुप्रसिद्ध संकीर्तन गायिका प्रीति राय ने अपनी गायकी से देर रात तक उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को भक्ति रस में गोते लगाने को विवश कर दिया। आयोजन में प्रधान प्रदीप सिंह पप्पू, माधव राय, मिथिलेश गिरी, अंन्जनी गिरी, बसन्त राय, अशोक गुप्ता, मुकेश गुप्ता, झब्बू राय, सोनू गुप्ता, मुन्नू यादव, चंदन गुप्ता, विनोद गुप्ता, गणेश गुप्ता, हनुमान पाल, दयाशंकर खरवार, शिवमुनि मास्टर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...