जमुई, फरवरी 23 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता जमुई जिला स्थापना दिवस के अवसर पर डीएम श्री नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से "जमुई : संस्कृति एवं संकल्प " नामक स्मारिका का विमोचन किया। पुस्तक में जिला का परिचय , विशेषता और पिछले वर्ष की खास उपलब्धियों को अंकित किया गया है। डीएम की देखरेख में सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई.गौतम कुमार और अवर निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. मेनका कुमारी ने स्मारिका के संपादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुस्तक में जिले के सांस्कृतिक , ऐतिहासिक एवं भौगोलिक विशेषताओं का जिक्र किया गया है। स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी नेता दिवंगत श्रीकृष्ण सिंह के परिचय से स्मारिका का आगाज हुआ। पुस्तक में जिले के सभी ऐतिहासिक स्थलों की चर्चा के साथ नदियों , झरनों और जलाशयों का वर्णन है। बिहार विधान सभा चुनाव 2025 की अद्भ...