पूर्णिया, फरवरी 15 -- रूपौली, एक संवाददाता। पूर्णिया जिला स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय जंगल टोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पूर्णिया के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं गगन भेदी नारा लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक पूर्णिया जिला भारत के पुराने जिला में से एक है। इसकी स्थापना 14 फरवरी 1770 को हुई थी। वह जमाना था जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने पलासी और बक्सर की लड़ाई में बंगाल के नवाब मुगल बादशाह और अवध के नवाब को पराजित कर दिया था। पूर्णिया अपनी अनुकूल जलवायु के लिए जाना जाता है। इसी कारण इसे मिनी दार्जिलिंग भी कहा जाता है। पूर्णिया में शिक्षा, स्वास्थ्य, मेडिकल कॉलेज और हवाई अड्डे जैसी सुविधाओं के साथ तेजी से विकास हो रहा है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.