रिषिकेष, दिसम्बर 1 -- ओंकारानंद सरस्वती निलयम विद्यालय में 43वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को स्थापना दिवस पर महायज्ञ किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सभी का मन मोह लिया। मुनिकीरेती स्थित ओंकारानंद सरस्वती निलयम विद्यालय में आयोजित 43वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ विद्यालय के संचालक और ओंकारानंद आश्रम के अध्यक्ष महंत स्वामी विश्वेश्वरानन्द, ओंकारानन्द सरस्वती निलयम प्रबंधन समिति की अध्यक्ष डॉ. कुमारी सोमाशेखरी ने संयुक्त रूप से किया। महंत स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज ने उपस्थित जनसमूह को यज्ञ के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन एवं आध्यात्मिक जीवन जोने की कला सिखायी। कहा कि यज्ञ हमें प्रकृति, समाज और जीवन के प्रति कृतज्ञता का भाव देता है, जिससे जीव...