आगरा, दिसम्बर 28 -- पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने चंदन नगर स्थित कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद शहर कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। इससे पूर्व वंदे मातरम ध्वज गीत एवं राष्ट्रीय गान का गायन हुआ। गोष्ठी में शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने कहा कि आज कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस है। कांग्रेस पार्टी एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि विचारधारा है। इस विचारधारा से देश के स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी और आगे भी यही विचारधारा देश की एकता अखंडता की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस दौरान झमन सिंह लोधी, हजारीलाल, साजिल मियां, सुशील चंद शर्मा, सोनी कश्यप, ऊषा कश्यप, भोले, महेश दिवाकर, आशीष सोलंकी, धर्मवीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.