फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 9 -- फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के सब्जी मंडी में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने मां भगवती के दर्शन किए। पुजारी हृदेश कुमार ने हवन पूजन कराया। मां दुर्गा का भव्य श्रंगार किया गया था। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विनय शरण सक्सेना, राजेश सक्सेना, मुन्नालाल वाष्र्णेय, अवधेश राजपूत, निशीत सक्सेना, रजनी सक्सेना, नेहा दीक्षित, पूजा दीक्षित आदि ने व्यवस्थाएं देखीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...