लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- लखीमपुर, संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह बताया कि पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। छह अप्रैल को भाजपा जिला कार्यालय की सजावट के साथ पार्टी ध्वज लगाए जाएंगे। प्रदर्शनी लगाई जाएगी साथ ही बाइक रैली निकाली जाएगी। कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाएंगे और उसकी सेल्फी खींचकर एप पर भेजेंगे। सात अप्रैल को कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर झंडारोहण कर स्थापना दिवस मनाएंगे। महामंत्रीआशू मिश्रा ने बताया कि आठ अप्रैल को विकसित भारत प्रदर्शनी लगाई जाएगी। नौ अप्रैल को सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। विधायक विधान परिषद सदस्य क्षेत्र में कार्यक्रम करेंगे और 11 वर्षों की मोदी सरकार व विकसित भारत के बारे में लोगों को बताएंगे। 10 से 13 अप्रैल तक गांव चलो वार्ड चलो अभियान चलाया जा...