औरंगाबाद, दिसम्बर 22 -- रफीगंज शहर स्थित आरबीआर उच्च विद्यालय परिसर में बिहार पेंशनर समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धेश्वर सिंह ने की, जबकि संचालन अवधेश कुमार सिंह और मंच संचालन उमापति मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष धर्मजीत सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य बैजनाथ सिंह, उपाध्यक्ष कन्हैया सिंह, अर्जुन भगत और दशरथ भगत सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान पेंशनर समाज के सदस्यों ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में गिरिजा प्रसाद, कुमार नवल किशोर प्रसाद, नरेंद्र कुमार, जनेश्वर सिंह, विजय सिंह, राजकिशोर पाठक, रामचंद्र सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, एनसीसी एएनओ भुवन कुमार गुप्ता, सत्येंद्र ...