सीतापुर, फरवरी 10 -- केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर क्षेत्र के राईन गर्ल्स इंटर कॉलेज एंड फेयरीलैंड एकेडमी का 46वां स्थापना दिवस वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षक अरुण सिंह व विशिष्ट अतिथि हरीश रस्तोगी रहे। विद्यालय प्रबंधक आमिर जमाल ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। छात्राओं ने अभिनीत नाटक ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुतियों से तालियां गूंज उठी। मुख्य अतिथि ने कहा कि जहां शिक्षा जरूरी है, वहीं बालिका शिक्षा बहुत जरूरी है। क्योंकि बालिका दो घरों की रोशनी होती है। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक स्व. डॉ. जमालुद्दीन के लहरपुर में बालिका शिक्षा के प्रति योगदान को भी याद कर सराहा गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश मिश्रा ने स...