सासाराम, अप्रैल 23 -- डेहरी, एक संवाददाता। भाकपा माले का 56 वां स्थापना दिवस मंगलवार को चूना भट्ठा स्थित पार्टी कार्यालय में मनाया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर लेनिन का 155 वां जन्मदिन भी मनाया गया। इस मौके पर शहर की लेनिन चौक स्थित कार्यालय में उपस्थित लोगों ने शहीद कार्यकर्ताओं की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। पार्टी का झंडा फहराया। पार्टी नेता अशोक सिंह ने कहा कि मौजूदा सभी श्रम कानूनों को चार लेबर कोड से बदलने की तैयारी है, जो भारत के मेहनतकश तबके के संघर्षों से हासिल अधिकारों को समाप्त कर देंगे। सूचना के अधिकार कानून में बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों की पारदर्शिता और जवाबदेही मांगने का हक छीना जा सके। मौके पर माले नेता उधम सिंह, अजय कुमार,राम किशुन सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.