चाईबासा, नवम्बर 12 -- चाईबासा। राज्य स्थापना दिवस पर सदर प्रखंड के 18 पंचायतों के सभी 101 गांवों में मनरेगा से जुड़े कर्मियों एवं ग्रामीणों द्वारा सुबह में प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें मनरेगाकर्मी, बागवानी सखी, मनरेगा मजदूर जेएसएलपीएस से जुड़ी, महिला एवं जीविधा हासा से जुड़ी महिलाओं भाग लिया। इस दौरान मनरेगा से संबंधित विशेष नाम सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन मनरेगा कर्मियों, 18 मेट, बागवानी सखी तथा समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मनरेगा से संबंधित वृत्तचित्र भी दिखाई गई। ग्रामीणों को मनरेगा से हो रहे रोजगार सृजन के बारे में जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.