गिरडीह, नवम्बर 12 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनरेगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मनरेगा कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने की। बीडीओ सुनील मुर्मू और प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पूर्व सुबह में प्रभात फेरी निकाली गई। पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मनरेगा योजनाओं संबंधित चर्चा और रोजगार सृजन से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया गया। मौके पर जनप्रतिनिधि, महिला समूह की सदस्याएं और बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी उपस्थित थे। इधर मधवाडीह पंचायत में मुखिया मो सिद्दीक अंसारी, छोटकी खरगडीहा के मुखिया के नेतृत्व में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गय...