साहिबगंज, नवम्बर 15 -- बोरियो, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस जेएसएलपीएस की ओर से आज शुक्रवार को प्रखंड के सामुदाय संचालित प्रशिक्षण केन्द्र में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास विभाग रांची के प्रीशक्षण पदाधिकारी पवन कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम के तहत झारखंड स्थापना की 25 वी वर्षगांठ के अवसर पर स्वयं सहायता समूह में छुटे हुए परिवारों को जोड़ने, समूह के गठन, ग्राम संगठन के सफल संचालन, समूह की दीदीयों का आय बढ़ाना, समाजिक बुराइयों को समाप्त करना जैसे डायन प्रथा,अशिक्षा, हंडिया दारु आदि के विरुद्ध जन जागरुकता फैलाना आदि पर चर्चा किया गया। साथ ही बैंक लिंकेज से जोड़ कर अपना आजीविका बढ़ाने पर भी चर्चा किया गया। मौके पर बीडीओ नागेश्वर साव, प्ररवंड प्रमुख शांति बासकी, मुखिया मीना बासकी, एरिका स्वर्ण मरांडी, जेएस...