दरभंगा, जनवरी 2 -- दरभंगा। दरभंगा जिले के 152वां स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कौशल कुमार के ने केक काटा और 152 कैंडल जलाकर स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के माहौल में मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे समाहरणालय परिसर को सतरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया। साथ ही आकर्षक रंगोली का निर्माण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई, जिससे परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा। इस अवसर पर डीएम ने जिले के 152वां स्थापना दिवस पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से समृद्ध रहा है और जिला प्रशासन निरंतर जनकल्याण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि दरभंगा जिले की स्थापना एक जनवरी 1875 क...