भागलपुर, दिसम्बर 4 -- शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय का 59वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य राघवेंद्र नारायण आर्य ने अपने कार्यकाल से जुड़ी कई स्मृतियां साझा कीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कुलगीत से हुई। इसके बाद छात्राओं द्वारा स्वागत-गान प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सिकंदर चौधरी ने स्वागत-संबोधन देते हुए कॉलेज की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में करिश्मा ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, वहीं नेहा रानी ने महाविद्यालय और क्षेत्र की परिस्थितियों पर आधारित अपनी कविता से उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। इसके बाद छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.