औरंगाबाद, जनवरी 16 -- गोह प्रखंड के तुलसी बिगहा गांव में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 18 जनवरी को स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संस्था से जुड़े लोगों ने बताया कि वर्ष 1937 में संस्था की स्थापना हुई थी और तभी से प्रतिवर्ष मनाया जाता रहा है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा और कई प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...