दरभंगा, दिसम्बर 15 -- दरभंगा। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 13 दरभंगा का स्थापना दिवस रविवार को समारोहपूर्वक मना। परेड की सलामी पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तरी मंडल आशीष भारती ने ली। इस अवसर पर रक्तदान शिविर सह स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा क्रिकेट मैच, वॉलीबॉल मैच, रस्साकशी, सौ मीटर व दो सौ मीटर दौड़ का भी आयोजन हुआ। संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक भोज की व्यवस्था भी की गई। समादेष्टा पूरन कुमार झा सहित विभाग के कई अधिकारियों व कर्मियों ने रक्तदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...