लखीमपुरखीरी, मई 8 -- गौरीफंटा। 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के 18 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों ने कमांडेंट रविन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशन पर नेपाल के अधिकारियों को मिठाई सौंपीं। इस दौरान नेपाली अधिकारियों ने 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के 18वें स्थापना दिवस की बधाई दी। जानकारी देते हुए असिस्टेंट कमांडेंट मनफूल खान व सब इंस्पेक्टर राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के 18वें स्थापना दिवस पर नेपाल अधिकारियों के साथ स्थापना दिवस पर खुशी साझा की गई। इस दौरान नेपाल के अधिकारियों का मुंह मीठा कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...