गढ़वा, फरवरी 21 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत किशुन राज पब्लिक हाई स्कूल बलियारी का 18वां स्थापना दिवस भव्यता और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कश्यप चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव सह विद्यालय संरक्षक व सचिव अमित प्रकाश दुबे उर्फ अनु दुबे ने किया। समारोह में विद्यालय परिवार, प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उसी कड़ी में विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक नवनीत कुमार द्विवेदी का भावुक विदाई समारोह का आयोजन हुआ। उनकी सेवाओं को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह के दौरान वर्तमान प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व और शैक्षणिक सुधारों की जमकर प्रशंसा की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.