सराईकेला, दिसम्बर 24 -- सरायकेला, संवाददाता। कांग्रेस का स्थापना दिवस 28 दिसंबर को है, उस दिन राज्य में सभी कांग्रेसी अपने-अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाएंगे। उक्त बातें छत्तीसगढ़ के विधायक सह झारखंड सह प्रभारी भूपेंद्र मारवी ने कहीं। मारवी मंगलवार को स्थानीय परिसदन में कांग्रेस पदाधिकारीयों संग बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। मारवी ने कहा कि बैठक में बीएलए की नियुक्ति से लेकर पंचायत स्तर से प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। इससे आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन को ग्राउंड लेवल पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में एसआईआर कभी भी शुरू हो सकता है। इसे देखते हुए कांग्रेस संगठन द्वारा बीएलए टू की नियुक्ति की जा रही है ताकि हम बूथ पर मजबूत रहें और अपने मतदाताओं के अधिकार की रक्षा कर सकें। पूर्व मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.