धनबाद, फरवरी 4 -- बलियापुर। झामुमो ने बुधवार को स्थापना दिवस को ले बलियापुर से गाजा-बाजा के साथ रैली निकाली। रैली प्लस टू हाइस्कूल मैदान से शुरू हुइ। जो बलियापुर चौक, प्रखंड कार्यालय, भिखराजपुर हीरकप्वांट, करमाटांड़ होते हुए धनबाद पहूंची। कार्यकर्त्ता दिशोम गुरू शिवु सोरेन अमर रहे, झारखंड आंदोलन के अमर शहीद अमर रहे, जय झारखंड आदि नारे लगा रहे थे। प्रखंड अध्यक्ष हैदरअली, पूर्व मुखिया समीर कुमार मुर्मू, नरेश हेम्ब्रम, निर्मल रजवार, रमेश महतो, नुनुलाल हेम्ब्रम, सोनाराम मुर्मू, इश्वर मरांडी, लालमोहन महतो, संतोष महतो, त्रिलोचल महतो, अब्दुल कादिर, शेख खातिर, अकबर, मो0 नसीम आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.