हजारीबाग, अप्रैल 3 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की चार अप्रैल को आयोजित स्थापना दिवस को लेकर बड़कागांव का दौरा किया। कई पंचायतो में जाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर स्थापना दिवस में आने की निमंत्रण दी। दौरा में मुख्य रूप से संजय भुईयां,कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र बांडो, राजकुमार ,पंकज करमाली,सूरज वर्मा, इंद्रदेव राम ,राजेंद्र भुईयां, शंकर साव ,चूरामन गंझु ,काली महतो,संदीप नायक, बसंत ठाकुर आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...