प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र अपनी स्थापना के 40वें वर्ष को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटा है। केंद्र प्रशासन की ओर से पहली बार विरासत कला उत्सव नाम से सात दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन करने जा रहा है। आयोजन छह से 12 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ पद्मश्री से सम्मानित वासिफ्फुद्दीन डागर, पखावज वादक पं. मदन मोहन शर्मा के वादन व चेतन जोशी के बांसुरी वादन से होगा। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि आठ मार्च को होली मिलन समारोह के अंतर्गत ब्रज, पंजाब, राजस्थान व हरियाणा के लोकनृत्यों की प्रस्तुति और 11 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...