नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता में वापसी के बाद अब भाजपा बड़े स्तर पर स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में है। छह अप्रैल को भाजपा अपने सभी 14 संगठनात्मक जिला कार्यालयों पर स्थापना दिवस मनाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि दिल्ली भाजपा में योगदान करने वालों को भी पुष्पांजलि देकर याद किया जाएगा। सचदेवा ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश कार्यालय पर सुबह नौ बजे झंडारोहण होगा। इसके बाद पुष्पांजलि का कार्यक्रम होगा। भाजपा के बड़े नेताओं को अलग-अलग संगठनात्मक जिलों का जिम्मा दिया गया है। प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर पश्चिमी दिल्ली में, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा शाहदरा में, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा मयूर विहार में, संगठन महामंत्री पवन राणा नवीन शाहदरा में, सांसद मनोज तिवा...