सीतामढ़ी, दिसम्बर 12 -- सीतामढ़ी । स्थापना दिवस के अवसर पर इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 20वीं एवं 51वीं वाहिनी द्वारा शनिवार को बॉर्डर यूनिटी रन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता,सद्भावना ,फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्थानों पर दौड़ होगी। जिसमें आम नागरिक, छात्र व जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। एसएसबी 20वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय के बताया कि 63 वें स्थापना दिवस के मौके पर सीमा चौकी बैरगनिया में बॉर्डर यूनिटी रन 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। साथ ही मुख्यालय स्थित पकटोला में अंतर फ्रंटियर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच होगा। सुरसंड में बॉर्डर यूनिटी रन का आयोजन : एसएसबी के 51 वीं वाहिनी के कमांडेंट संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को बॉर्डर यूनिटी रन ...