मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- नागरिक सुरक्षा कार्यालय में नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया गया। इसका आरंभ जिलाधिकारी, नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एवं एडीएम सिटी ने नागरिक सुरक्षा का ध्वजोत्तोलन से किया। उन्होंने 51 गरीब एवं जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे। रक्तदान शिविर भी लगा। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया। 18 वार्डन आदि ने रक्तदान किया। निरंतर रक्तदान करने वाले वार्डन को प्रशस्ति पत्र सौंपे गए। जिलाधिकारी ने पर्वों सहित विभिन्न अवसरों पर पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने के लिए नागरिक सुरक्षा वार्डन की सराहना की। एडीएम सिटी ने भारत सरकार से प्राप्त शुभकामना संदेश का वाचन किया और सभी वार्डन को शुभकामनाएं दीं। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज चक ने वर्ष 2025 का के कार्यों की आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने 9 मॉकड्रिल, 22 प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से 21...