हाजीपुर, जनवरी 2 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय के भुवनेश्वर चौक पर स्थित न्यूटन क्लासेस में स्थापना के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को बधाइयां दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। संस्थान के निदेशक अमरनाथ चौहान ने बताया कि न्यूटन क्लासेस की शुरुआत 02 जनवरी 2014 को मात्र सात विद्यार्थियों के साथ की गई थी। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बल पर आज यह संस्थान राजापाकर क्षेत्र के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर सैकड़ों छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.