लखीसराय, फरवरी 22 -- अजय कुमार, लखीसराय। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 स्थित महिला विद्या मंदिर मध्य विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय परिसर में एक साथ तीन विद्यालयों और जिला शिक्षा पदाधिकारी शाखा स्थापना कार्यालय के संचालन से कमरों की भारी कमी उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएं जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवन में पढ़ने को विवश हैं। स्थानीय लोगों एवं वार्ड पार्षद पुतुल देवी ने इस स्थिति पर कड़ा विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को आवेदन देकर स्थापना कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला विद्या मंदिर मध्य विद्यालय में कुल 730 छात्र नामांकित हैं, जिनके लिए 24 कमरे उपलब्ध हैं। इसी परिसर में प्राथमिक विद्यालय गरभुस्थान के 130 बच्चों के लिए दो कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.