लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- स्थानीय चीनी मिल में 20 फरवरी तक स्थापत्य वास्तु ज्ञान यज्ञ कथा और सत्संग का आयोजन वास्तु स्थापत्य कला के विद्वान अचार्य सुशील बलूनी ने किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन समापन दिवस के अवसर पर वास्तु ज्ञान यज्ञ कथा और सत्संग में श्रोताओं को संबोधित करते हुए आचार्य सुशील बलूनी ने मनु, ध्रुव, राजा अंग, महराज पृथु, दुराचारी राजकुमार बेन तथा महाराज पृथु की कथाएं विस्तार पूर्वक सुनाई। आचार्य बलूनी ने कहा कि भारत में जन्मी वास्तु विद्या को आज समाज ने भुला दिया है। यह विद्या मनुष्य के जीवन में सुख समृद्धि शांति यश एवं कीर्ति प्रदान करती है। यदि जन सामान्य को सुखी रहना है तो हमें वास्तविक विज्ञान के नियम सिद्धांतों का बारीकी से अध्ययन कर आत्मसात करना होगा। इस मौके पर मुख्य रुप से एडीएम संजय सिंह, एसडीएम विनोद गुप्ता, पालिका...