मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। महमदपुर बलमी में बुधवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद मोतीपुर शाखा का तीसरा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संरक्षक ग्रुप कैप्टन बसंत कुमार ने स्थानीय स्तर पर संगठन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन बनने से पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा। मोतीपुर शाखा अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस, स्पर्श, डीएसपी खाता, नॉमिनेशन, एलटीए (लाइफ टाइम एरियर्स), बिहार सरकार की पूर्व सैनिक कल्याण योजनाओं और अन्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर जलेश्वर प्रसाद शाही, जिलाध्यक्ष दीनबंधु शाही, संजय कुमार सिंह, सत्यनारायण राम, अशोक सिंह, अरुण पांडे, सुदर्शन शर्मा, रामइकबाल शर्मा, आनंद कुमार, मनीष कुमार, अरविंद कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.