गिरडीह, अगस्त 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को गिरिडीह आइएमए के पदस्थापना समारोह से डॉक्टरों में जोश भरा। कहा कि पहली मदद और उम्मीदें आपसे होती है। लंबे समय के बाद आइएमए की नई कमेटी बनने पर कहा कि परिवर्तन बेहद जरुरी होता है। पुरानी कमेटी के कार्यकाल को भी नजदीक से देखा गया है। गांधी चौक स्थित एक होटल में हुए समारोह से उन्होंने कहा कि पुरानी कमेटी की पहल पर कुछेक कार्यों को शुरु भी किया था। उस समय यह महसूस किया गया कि कमेटी का जो भी मसले होते थे, जिसमें गिरिडीह के डॉक्टर एकसूत्र में बंधे थे, क्योंकि उस व्हाटसएप ग्रुप का मेम्बर मैं भी था। यही नहीं विपरित परिस्थितियां आई तो तमाम डॉक्टर एक दूसरे को सपोर्ट कर उस तकलीफ को दूर करने में मदद की। कहा कि नई कमेटी के...