लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की तरफ से खेलना रोमांचकारी होता है। पिछले तीन वर्षों से एलएसजी का हिस्सा हूं। इकाना स्टेडियम में स्थानीय समर्थन के बीच हमारा प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। यह कहना था एलएसजी के बल्लेबाज निकोलस पूरन का। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज ने बताया कि अब तो भारत आने पर ऐसा नहीं लगता कि हम लोग अपने देश से बाहर है। यहां पर हमें घर जैसा ही माहौल मिलता है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्ष से एलएसजी से जुड़ा हुआ हूं। इस बार तो मुकाबले और भी रोमांचक होंगे। टीम के कप्तान ऋषभ पंत के साथ यहां पर खेलना रोमांचकारी होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गर्मियों में होने वाले मुकाबले में अब किसी तरह की कोई खास परेशानी नहीं होती है। उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ में लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.