टिहरी, अप्रैल 8 -- हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने दायित्व मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और पार्टी संगठन का आभार जताया है। मंगलवार को प्रेसवार्ता कर सेमवाल ने कहा कि वह पिछले करीब 40 वर्षों से हथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग के क्षेत्र देश-विदेशों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घनसाली विधानसभा के सीमांत गांव तक वह सरकार की योजनाओं को पहुंचाना चाहते हैं। स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसलिए उन्होंने हतकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग की जिम्मेदारी के लिए सीएम से आग्रह किया। इस विभाग में पीएम मोदी का भी विशेष फोकस रहा है। कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत, विष्णु प्रसाद सेमवाल, गिरीश नौटियाल, प्रदीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.