नई दिल्ली, मार्च 18 -- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक ऑफ मॉरीशस ने सीमापार लेनदेन के लिए भारतीय रुपये और मॉरीशस रुपये के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को बयान में कहा कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा और बीओएम गवर्नर राम कृष्ण सिथानन ने हस्ताक्षर किए। बयान में कहा गया, एमओयू दस्तावेजों का आदान-प्रदान 12 मार्च, 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की उपस्थिति में मॉरीशस के पोर्ट लुइस में किया गया। यह व्यवस्था निर्यातकों और आयातकों को अपनी-अपनी घरेलू मुद्राओं में चालान बनाने और भुगतान करने में सक्षम बनाएगी। स्थानीय मुद्राओं के उपयोग से लेनदेन की लागत और निपटान समय, दोनों की बचत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.