बेगुसराय, मई 26 -- तेघड़ा,निज प्रतिनिधि। प्रगतिशील लेखक संघ की मासिक गोष्ठी में अशोक कुमार के फीचर लेखन पर चर्चा की गई। फीचर लेखन पर चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. चन्द्रभानु प्रसाद सिंह ने कहा कि जल संकट समेत अन्य स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए ग्लोबल समस्या की ओर इशारा करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में स्थानीय छोटी-छोटी समस्या को लिखने से ही समस्याओं का निदान हो पाएगा और लेखन स्तर में सुधार होता जाएगा। मौके पर प्रलेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र राजन ने कहा कि किसी भी विधा में लिखते रहना चाहिए। संवेदनशील व्यक्ति ही लेखन कार्य कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रलेस बेगूसराय के अध्यक्ष डॉ सीताराम सिंह प्रभंजन ने कहा कि अशोक कुमार के द्वारा उठाए गए मुद्दे समसामयिक और गंभीर हैं। सचिव कुंदन कुमारी ने कहा कि अशोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.