पिथौरागढ़, मई 13 -- मुख्य वन संरक्षक तेजस्वनी पाटिल ने वनाग्नि सुरक्षा को लेकर वन कर्मियों को सजग रहने के निर्देश दिए। बीते दिन मुख्य वन संरक्षक तेजस्विनी ने गुरना क्रू स्टेशन का जायजा लिया। वनाग्नि से निपटने के लिए कर्मचारियों की तैयारियों को जांचा और सुरक्षा बचाव के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए। क्रू स्टेशन में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, फील्ड स्टाफ के बारे में भी जानकारी ली। मुख्य वन संरक्षक पाटिल ने कहा कि स्थानीय पौंधे पहाड़ की जलवायु के हिसाब से नमी का मुख्य स्रोत हैं। उन्होंने स्थानीय पौधों के बीज एकत्रीकरण को देखकर खुशी जाहिर की। इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी राज कुमार,वनक्षेत्राधिकारी पूरन सिंह देऊपा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.