स्थानीय खेल: बाथम को मात दे मेधांश बने चैंपियन
लखनऊ, दिसम्बर 30 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। शिवाजी मार्ग स्थित प्रिसिशन चैस अकादमी में हुई शैल बाला स्मारक शतरंज प्रतियोगिता में शनिवार को युवा खिलाड़ी मेधांश सक्सेना ने अनुभवी पवन बाथम को हराकर खिताब जीत लिया है। मेधांश ने पवन को टाईब्रेकर में शिकस्त दी। अंतिम चक्र में पहले बोर्ड पर मेधांश सक्सेना और पवन बाथम आमने-सामने थे। दोनों के बीच सिसिलियन क्लोज वैरियेशन में बाजी खेली गयी। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में 27 चालों में दोनों खिलाडि़यों के मध्य बाजी बराबरी पर छूटी। दोनों के खाते में 5.5-5.5 अंक थे। इसके बाद फैसले के लिए टाईब्रेकर हुआ। इसमें मेधांश ने बाजी मारी। पवन को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। दूसरे बोर्ड पर 12 वर्षीय युवा खिलाड़ी लक्ष्य निगम और अर्जुन सिंह के मध्य पेट्रोफ डिफेंस में बाजी खेली गई। अर्जुन सिंह ने हाथी के अन्त खेल में ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.