वाराणसी, फरवरी 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रक भी सौंपा गया। जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा यदि यह डील भारतीय बाजार को असंतुलित तरीके से विदेशी हितों के लिए खोलती है, तो इसका दुष्प्रभाव कृषि, रोजगार और स्थानीय उद्योगों पर पड़ेगा। यह केवल आर्थिक समझौता नहीं बल्कि देश की आत्मनिर्भरता और कृषि संरचना पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि इस डील से छोटे किसानों की आय पर असर पड़ेगा, स्थानीय बाजार विदेशी कंपनियों के लिए खोल दिए जाएंगे और आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। ट्रेड डील को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की मांग की। प्रदर्शन में घनश्याम पांडेय, रेखा जायसवाल, एजाज अहमद, मनीष गुप्ता, अर्चना श्रीवास्तव, शारदा टंडन, रमेश पटेल, मोहिनी महेंद्रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.