प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की स्थानान्तरण नीति जारी होने से पहले ही तबादले का फरमान आना शुरू हो गया है। शासन के विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता ने 19 मई को शिक्षा निदेशालय के अफसरों को पत्र लिखा है कि सत्येंद्र सिंह बिष्ट (प्रवक्ता गणित) का जनता इंटर कॉलेज अंबेहटाचांद सहारनपुर से एचएवी इंटर कॉलेज सहारनपुर में एकल स्थानांतरण का निर्णय लिया गया है। लिहाजा आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी का कहना है कि एक तरफ शिक्षकों को ऑनलाइन ट्रांसफर का झूठा दिलासा दिया जा रहा है, तो दूसरी तरफ ऑफलाइन ट्रांसफर के लिए फाइलें धड़ल्ले से शिक्षा निदेशालय में जमा हो रही है। अब तक कई सौ फाइलें जमा हो चुकी है। शासन स्तर से बार-बार ऑनला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.