पाकुड़, जुलाई 12 -- स्थानांतरित सीएस को दी गई विदाई पाकुड़। प्रतिनिधि निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल के स्थानांतरण होने पर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, वर्तमान सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. मनीष कुमार, जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. केके सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधि...