हाजीपुर, फरवरी 5 -- हाजीपुर। नि.सं. सहदेई बुजुर्ग में पदस्थापित शिक्षक मो रुहुल्ला को शिक्षकों ने विदाई दी। उनका पटना जिला में स्थानांतरण के बाद शिक्षकों ने विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता और मंच संचालन उत्क्रमित हाई स्कूल नयागांव पश्चिमी के शिक्षक मंगल प्रसाद यादव ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार शिक्षक संजय कुमार, शिक्षिका राधा राजभर,अनीता देवी, प्रधानाध्यापक मोहन कुमार, राकेश कुमार, ललन कुमार, रमेश कुमार एवं अन्य शिक्षक कार्यक्रम में शामिल होकर अंगवस्त्र और फूलमालाओं से सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दिए। इस कार्यक्रम में यूएमएस गनियारी के पूर्व प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह और पूर्व शिक्षिका शोभा कुमारी के अलावा अन्य विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लेकर मो रुहुल्ला को विदाई दी।

हिंदी हिन...