मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे के 1228 शिक्षकों ने स्थानांतरण के बाद भी स्कूलों में योगदान नहीं दिया है। स्थानांतरित शिक्षकों को योगदान करने के लिए सात फरवरी तक का एक और मौका मिला है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इसको लेकर सभी जिले के डीईओ को निर्देश दिया है। प्रारंभिक से लेकर प्लस-2 स्कूलों के लिए ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों से पांच-पांच प्रखंड का विकल्प मांगा गया था। 27,171 शिक्षकों से यह विकल्प मांगा गया था। इसमें से 22,926 शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया गया। जिन शिक्षकों को स्कूल मिला, उसमें 21,700 ने संबंधित विद्यालयों में योगदान दिया है। वहीं 1228 शिक्षकों ने योगदान नहीं दिया है। विभाग ने इन्हें सात फरवरी तक का योगदान का एक और अवसर दिया है। पांच हजार शिक्षक प्रखंड आवंटन के बाद स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.