लखीसराय, फरवरी 21 -- कजरा। जिले के सभी प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक एवं शिक्षकों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जिन शिक्षकों का स्थानांतरण अन्य जिले में हो चुका है और उन्होंने अभी तक एलपीसी आउट कराने हेतु स्थापना कार्यालय को आवेदन उपलब्ध नहीं कराया है, उनके संबंध में संबंधित विद्यालय प्रधान स्वयं पहल करें। ऐसे स्थानांतरित शिक्षकों से संपर्क कर अविलंब एलपीसी आउट का आवेदन स्थापना कार्यालय लखीसराय में जमा कराना सुनिश्चित करें। विभाग ने इस निर्देश का अनुपालन शीघ्र कराने पर जोर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...