छपरा, दिसम्बर 11 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से चतरा पीएसएस में स्थानांतरित बिजली कम्पनी के कार्यालय को दो दिनों के अंदर पुनः जलालपुर प्रखंड कार्यालय के परिसर स्थित कार्यालय में वापस कर लिया गया है। कार्यालय को चतरा में स्थानांतरित किए जाने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई थी और राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया था। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिजली कम्पनी के कुछ स्वार्थी तत्वों ने एक नेता से पैरवी करा कर कार्यालय को चतरा में स्थानांतरित करवा लिया था। इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और विरोध शुरू कर दिया। इस संबंध में बिजली कम्पनी के जेई चंदन कुमार ने बताया कि बिजली कम्पनी के एसडीओ द्वारा कार्यालय स्थानांतरित किया गया था। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के प्रदेश सदस्य प्रमोद सीग्रीवाल, मंडल अध्यक्ष कुश...