धनबाद, फरवरी 2 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेतुलमारी के प्रधानाचार्य चित्तरंजन कुमार सिंह का स्थानांतरण दुमका हो गया है। रविवार को विद्यालय में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान अतिथियों ने चित्तरंजन कुमार सिंह के शैक्षणिक योगदान, अनुशासन व नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। उनके कार्यकाल को विद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत बताया। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष फूल सिंह, सचिव संजय कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष देवानंद सिंह, अभिभावक प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता, क्रीड़ा भारती से रितेश कुमार, भूली के प्रधानाचार्य रणसुमन सिंह, विद्यालय के वर्तमान प्रधानाचार्य दुर्गेश नंदन सिन्हा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...