अररिया, मार्च 18 -- जोकीहाट । (ए.सं.) जोकीहाट थाना में पदस्थापित दो दारोगा के तबादले पर समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। विदाई दिए जाने वाले दारोगा में नुसरत प्रवीण व शैलेन्द्र कुमार शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थानेदार राजीव कुमार झा ने पदाधिकारियों की तबादला विभाग का स्वाभाविक प्रक्रिया है। जिसका पालन करना सभी सरकारी कर्मियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि तबादले बाद पदाधिकारियों के कार्य अवधि के कामों को याद किया जाता है। इस स्थानांतरित दोनों पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ उन लोगों के उज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जोकीहाट थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.